मेधावियों को सम्मानित करेगी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

मेधावियों को सम्मानित करेगी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 10:49 PM (IST)
मेधावियों को सम्मानित करेगी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
मेधावियों को सम्मानित करेगी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंगलवार को हुई बैठक में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संगठन में शामिल नए पदाधिकारियों का स्वागत भी किया। संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह के कृष्णा विहार स्थित आवास पर हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के ऐसे उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो अपने-अपने क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और समाज का नाम ऊंचा कर रहे हैं। बैठक में होली पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर भी चर्चा की गई। 22 मार्च को ज्ञान सरोवर धर्मशाला में होली मिलन समारोह बनाने का निर्णय हुआ।

इससे पहले सर्वसम्मति से ठाकुर अमित भदोरिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सह संयोजक तथा ठाकुर प्रवीण कुमार सिंह को जिला संगठन का उप मंत्री चुना गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करेंगे।

इस मौके पर प्रदीप चौहान, अभय प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह कठेरिया, अजय सिंह राठौर, कौशलेंद्र सिंह, अशोक सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी