अखिलेश यादव आज आएंगे

और उनके स्वागत को लेकर तैयारियां की हैं वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए जिले के अलावा बाहरी जनपदों से भी फोर्स मंगाई है। जासं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:11 AM (IST)
अखिलेश यादव आज आएंगे
अखिलेश यादव आज आएंगे

रामपुर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को रामपुर आ रहे हैं। वह किला मैदान में सपा प्रत्याशी डॉ. तजीन फात्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर सपाइयों ने तैयारियां कर ली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सपाइयों को मिल गया है। सपा नगराध्यक्ष आसिम राजा के मुताबिक वह प्राइवेट प्लेन से लखनऊ से चलेंगे और 1.50 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से कार द्वारा रामपुर आएंगे और ढाई बजे किला मैदान जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां डेढ़ घंटे तक रहेंगे। चार बजे वापस मूंढापांडे हवाई पट्टी के लिए निकल जाएंगे।

सपा अध्यक्ष के आगमन को लेकर जहां सपाइयों ने किला मैदान में पंडाल लगाया है और उनके स्वागत को लेकर तैयारियां की हैं, वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए जिले के अलावा बाहरी जनपदों से भी फोर्स मंगाई है। आइजी रमित शर्मा ने भी किला पहुंचकर जनसभा स्थल का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी