अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में दी आजम खां को जन्मदिन की बधाई

जागरण संवाददाता रामपुर समाजवादी नेता मुहम्मद आजम खां को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:07 PM (IST)
अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में दी आजम खां को जन्मदिन की बधाई
अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में दी आजम खां को जन्मदिन की बधाई

जागरण संवाददाता, रामपुर : समाजवादी नेता मुहम्मद आजम खां को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। शायराना अंदाज में उन्होंने लिखा है, ' झूठ के कितने जाल बिछा लो, सच तो फिर भी आजाद रहेगा।' गर्दिशों के घेरे में चल रहे आजम खां इस वक्त सीतापुर की जेल में बंद हैं। किसानों की जमीनें जबरन हथियाने व लूटपाट करवाने से लेकर किताबें चोरी करने आदि के 80 मुकदमे उनके खिलाफ दर्ज हैं। 14 अगस्त को उनका जन्मदिन होता है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें शायराना अंदाज में बधाई दी। अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर उन्होंने उपरोक्त शेर लिखा है। जिसके आगे लिखा है,

' समाजवाद की मजबूत दीवार व संघर्षों की मशाल वरिष्ठ सपा नेता सांसद आजम खां को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

chat bot
आपका साथी