खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन

उन्होंने खनन माफियाओं को जेल भेजने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:00 PM (IST)
खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन
खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन

जासं, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने खनन तथा भूमाफिया के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा

युवा प्रदेशाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। इसके अलावा अगर किसान अपने खेत से एक गाड़ी मिट्टी लाता हुआ तहसील प्रशासन या पुलिस को मिल जाए तो उसकी गाड़ी के टायर तक काट दिए जाते हैं। ग्राम पहाड़ी निवासी एक खनन माफिया रोजाना सुबह चार से 10 बजे तक कई ट्रैक्टरों से खनन करता है, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नही की जा रही। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन माफियाओं को जेल भेजने की मांग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुशाहिद हुसैन, चमरौआ ब्लाकाध्यक्ष शवाब अली, रव्वान अली, शहाब खान, इरशाद पाशा, अंजार हुसैन, मुहम्मद आजम, मुहम्मद फैजान, सुबहान अली, नवासे अली, संजीव राजपूत, विनोद कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी