प्रशासन ने तुड़वाया लालपुर पुल, लाखों लोग होंगे प्रभावित

रामपुर कोसी नदी पर बने अस्थायी लालपुर पुल को प्रशासन ने शुक्रवार को तुड़वा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:14 PM (IST)
प्रशासन ने तुड़वाया लालपुर पुल, लाखों लोग होंगे प्रभावित
प्रशासन ने तुड़वाया लालपुर पुल, लाखों लोग होंगे प्रभावित

रामपुर: कोसी नदी पर बने अस्थायी लालपुर पुल को प्रशासन ने शुक्रवार को तुड़वा दिया। इस पुल के टूटने से टांडा समेत सौ गांव के लाखों लोग परेशान होंगे।

कोसी नदी पर नवाबी दौर में लालपुर पुल बना था, जो जर्जर होने के कारण 2016 में तुड़वा दिया गया। सरकार ने इसके स्थान पर नए पुल के निर्माण की शुरुआत करा दी। पिलर बनकर तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में शासन ने पैसा नहीं दिया। इस कारण पुल निर्माण कार्य अधर में लटक गया। पिछले साल 23 सितंबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां आए और दोबारा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कराने के आदेश दिए। लेकिन, अभी तक निर्माण शुरू ही नहीं हो सका है। इस बीच प्रशासन ने लोगों की समस्या को देखते हुए नदी पर अस्थायी पुल बनवा दिया था, जो बरसात शुरू होने से पहले तोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने बुलडोजर से पुल को तोड़ना शुरू कर दिया। इस पुल के टूटने से लाखों लोगों को परेशानी होगी। टांडा तहसील के लोग जिला मुख्यालय आने के लिए दूसरे रास्तों के चक्कर लगाएंगे। इससे उनका समय और पैसा ज्यादा खर्च होगा। सिचाई विभाग के अधिकारी पहले भी बरसात शुरू होने से पहले ही अस्थायी पुल को हटाते रहे हैं। बरसात में पुल बहने का खतरा बना रहता है, इसीलिए पुल को हटवाया गया है।

रविद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी जान जोखिम में डालकर निकले लोग

लालपुर पुल टूटने पर लोग नदी से होकर निकलने लगे। बाइक सवार भी नदी के पानी से होकर गुजरे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को नदी के पानी से होकर निकलने पर रोक लगाई।

chat bot
आपका साथी