अपर मुख्य सचिव ने जाना पंचायतों का हाल

रामपुर प्रदेश शासन के पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्याें की जानकारी ली। उन्होंने चमरौआ ब्लाक के गांव बकेनिया के प्रधान से भी बात की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM (IST)
अपर मुख्य सचिव ने जाना पंचायतों का हाल
अपर मुख्य सचिव ने जाना पंचायतों का हाल

रामपुर : प्रदेश शासन के पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्याें की जानकारी ली। उन्होंने चमरौआ ब्लाक के गांव बकेनिया के प्रधान से भी बात की। ग्राम प्रधान ने उन्हें दिक्कतों से भी अवगत कराया, जिन्हें उन्होंने दूर का आश्वासन दिया।

प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक गुरुवार को अपर मुख्य सचिव सूबे के विभिन्न जनपदों की दस ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों से वार्ता कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी करने के साथ स्थति जानने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में दोपहर 12 बजे उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए बकेनिया ग्राम पंचायत के प्रधान मनीष लोधी से बातचीत की। ग्राम प्रधान ने उन्हें बताया कि गांव में मरम्मत कार्य, पंचायत भवन, नाली-खड़ंजा एवं सरकारी भवनों की मरम्मत का कार्य मनरेगा से कराने की आवश्यकता है। मनरेगा में मजदूरी दर बहुत कम है। अभी सिर्फ 204 रुपये प्रतिदिन भुगतान किया जा रहा है। विकास खंड जाने पर ग्राम प्रधानों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी होती है। ग्राम प्रधानों को वित्त आयोग के कार्यों में एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख की अनुमति दी जाए। वहीं निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री का मूल्य मानक से बाजार में लगभग दोगुना है। मानकों की दरों में संशोधन कर वृद्धि की जाए। ग्राम प्रधान के मुताबिक अपर मुख्य सचिव ने उन पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी, डीपीएम वीर कमलेश्वर इत्यादि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी