बंदर ने बच्ची को काटकर किया घायल

मिलक जासं ग्राम खमरिया में राम किशन की छह वर्षीय बेटी काजल कपड़े सुखाने के लिए छत पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:15 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:15 PM (IST)
बंदर ने बच्ची को काटकर किया घायल
बंदर ने बच्ची को काटकर किया घायल

मिलक, जासं : ग्राम खमरिया में राम किशन की छह वर्षीय बेटी काजल कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। स्वजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घायल के पिता ने बताया कि गांव में लगभग 300 बंदर हैं, जो आए दिन किसी न किसी को काटकर घायल करते रहते हैं। ग्रामीण बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं। मगर आज तक बंदरों को नहीं पकड़ा गया।

chat bot
आपका साथी