तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ाया, गुस्साए लोगों ने शीशे तोड़े

रामपुर तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM (IST)
तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ाया, गुस्साए लोगों ने शीशे तोड़े
तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ाया, गुस्साए लोगों ने शीशे तोड़े

रामपुर : तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में उछलता हुआ काफी दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद लोगों ने पीछा करके कार चालक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई लगाकर कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस आ गई। युवक और कार को कब्जे में कर लिया।

घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। मंगलवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कर हाईवे से राधा रोड की ओर आ रही थी। वाल्मीकि बस्ती के पास सड़क किनारे कुछ लोग खड़े बातें कर रहे थे। अचानक कार ने बस्ती के ढोल मास्टर दीपक को टक्कर मार दी जिससे वह हवा में ऊपर उछला और नीचे गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। बस्ती के लोगों ने बाइक से पीछा किया और शुगर फैक्ट्री गेट के सामने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चालक से मारपीट की। उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भीड़ से कार चालक को बचाया। भीड़ की पिटाई से वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, हादसे में घायल दीपक को भी स्वजन जिला अस्पताल ले आए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसका मुरादाबाद कासमास अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। उसे आइसीयू में रखा है। घटना से बस्ती के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है बस्ती सड़क किनारे होने से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसे रोकने को कई बार ब्रेकर बनवाने की मांग की जा चुकी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि बस्ती के आसपास अवरोध के लिए बैरियर लगवा दिए हैं। कार पलटने से चिकित्सक दंपती घायल

स्वार रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार चिकित्सक दंपती घायल हो गए। शहर के मुहल्ला गूजर टोला निवासी डा. मोहम्मद फैजी और उनकी पत्नी डा. महरीन खान स्वामी विवेकानंद अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार को दोनों क्रेटा कार से अस्पताल जा रहे थे। नवीन मंडी समिति के पास कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में दंपती घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी