चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:39 PM (IST)
चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई  शोभायात्रा
चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जन्मोत्सव पर रविवार को तिलक नगर कालोनी जोकीराम की बगिया से धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मार्ग में लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, बरेली के नगर विधायक अरुण कुमार सक्सेना, महासभा के प्रदेशाध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी ने शोभायात्रा निकालने के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर नारियल फोड़ा। इसके बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें सबसे आगे भगवान गणेश जी और चित्रगुप्त जी की झांकी बैंड बाजे की धार्मिक धुन के साथ चली। बैंड श्री चित्रगुप्त जी की सेना चली तथा चित्रगुप्त जी की आरती की धुन बजाते हुए चल रहा था। इसके पीछे स्वर्गीय मनकू उस्ताद के अखाड़े के सदस्य अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। शिव बारात में शिवजी के गण झूमते, नाचते हुए चले, जो आकर्षण का केंद्र रहा। शिवजी की पूजा करतीं माता पार्वती, ब्रह्मा जी, माता सरस्वती, बगलामुखी दुर्गा माता, सीता स्वयंवर, राधा-कृष्ण का नृत्य, राम दरबार की झांकी सभी का मन मोह रही थीं। स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान की झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा तिलक नगर कालोनी जोकीराम की बगिया से विभिन्न मार्गों से होती हुई मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और जलपान कराया गया। शोभायात्रा से पूर्व प्यारे मोहन सक्सेना, सुभाष नंदा उर्फ भैया जी, डॉ.संतोष सक्सेना, विपिन जौहरी ने विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरुपों में सजे पात्रों की आरती की। शोभायात्रा के समापन पर आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्षता शोभायात्रा संयोजक डॉ.मुकेश सक्सेना तथा संचालन संजीव सक्सेना, मन्नू साईं सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, धर्मकीर्ति सक्सेना ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनी सक्सेना बंटी, अनिल सक्सेना, आकाश सक्सेना हनी, सुरेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र मोहन सक्सेना, अनिल किशोर, अमित सक्सेना, पवन सक्सेना, शशि सक्सेना, श्वेतांग, हरिमोहन जौहरी, संजीव, रवि किशन, राजीव प्रकाश, कुलदीप जौहरी, उमेश, मोहित, विवेक, हर्षवर्धन, अभिलाष, सुभम भटनागर, शिवओम, राजीव सक्सेना कड़क, विजय चित्रांशी, अवधेश, प्रियांश, पुनीत, संदेश, योगेश, नीरज, सत्येंद्र, संजय, सुनील, प्रवेश आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा के समापन पर मेधावियों को किया सम्मानित रामपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जन्मोत्सव पर तिलक नगर कालोनी जोकीराम की बगिया से धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो, मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में जाकर संपन्न हुई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए समाज के 12 लोग तथा वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों को बरेली के नगर विधायक अरुण कुमार सक्सेना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर संदीप सक्सेना, अमित, राजीव, राजकुमार, शरद, धीरेंद्र मोहन, कुंवर बहादुर, अभिषेक सक्सेना, संदीप कुलश्रेष्ठ, नीरज सक्सेना, गौरव सक्सेना, सीमा सक्सेना, राखी सक्सेना, खुशबू सिन्हा, नीरज सक्सेना, कुसुम सक्सेना, वंदना सक्सेना, रेनू सक्सेना, शिखा सक्सेना, मोना सक्सेना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी