रजबहा में उतराता मिला निगोहा की महिला का शव

शनिवार की देर रात का मामला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की तहकीकात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 10:17 PM (IST)
रजबहा में उतराता मिला निगोहा की महिला का शव
रजबहा में उतराता मिला निगोहा की महिला का शव

रायबरेली : थाना क्षेत्र के बाछूपुर गांव से निकली बछरावां रजबहा में शनिवार की रात एक महिला का शव उतराता मिला। रविवार को उसकी शिनाख्त हो गई। मृतका निगोहा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार शाम लगभग छह बजे रजबहा में महिला का शव बहते देखा गया। जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस भी सक्रिय हुई और रात करीब दस बजे महिला का शव रजबहा से बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया के जरिए ही महिला के परिवारजन थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। निगोहा के मीरख नगर निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि उसकी बेटी रूबी (21) शनिवार की दोपहर घर से निकली थी। तभी वह लापता हो गई थी। ये शव उसकी बेटी का ही है। असलम ने ये भी बताया कि रूबी का विवाह दो साल पहले मौरावां थाना क्षेत्र के मुसंडी कालूखेड़ा निवासी मोहम्मद अरशद के साथ हुआ था। उसका करीब दो साल का बेटा बिलाल भी है। मगर, शादी के कुछ माह बाद से ही रूबी मायके आ गई और यहीं पर रहने लगी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने किसी प्रकार की आशंका फिलहाल जाहिर नहीं की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी