विवाहिता कुएं में कूदी, मौत

रायबरेली: राही के भदोखर थाना क्षेत्र के सरायं दामू गांव में सोमवार सुबह नवविवाहिता ने कुएं म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 12:00 AM (IST)
विवाहिता कुएं में कूदी, मौत
विवाहिता कुएं में कूदी, मौत

रायबरेली: राही के भदोखर थाना क्षेत्र के सरायं दामू गांव में सोमवार सुबह नवविवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे मशक्कत कर निकाला लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उक्त गांव निवासी सचिन ने डलमऊ के जगतपुर बरदरा गांव की रूपा के साथ लगभग एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। पहले सचिन और रूपा सरायदामूं गांव में रहते थे। फिर रूपा के व्यवहार से संतुष्ट न होने पर सचिन के पिता अभिराम ने छह माह पहले ही पुत्र और पुत्र वधू को घर से अलग कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद रूपा घर से चली गई। पीछे-पीछे सचिन भी उसे समझाते हुए निकला। उधर, गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर कुएं में नव विवाहिता ने छलांग लगा दी। सचिन ने मदद के लिए ग्रामीणों को बुलाया। पुलिस भी आ गई। महिला को कुएं से निकाला गया। फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। भदोखर थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है।

chat bot
आपका साथी