बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना

रायबरेली लॉकडाउन के सख्त नियमों के बाद भी भारी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए व एक बाइक पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:37 PM (IST)
बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना
बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना

रायबरेली: लॉकडाउन के सख्त नियमों के बाद भी भारी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए व एक बाइक पर दो तो छोड़िये तीन-तीन लोग घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। जिसके चलते बिना कागज लिए, बिना हेलमेट लगाए वाहन लेकर गुजरने वालों में अफरातफरी मची रही। बिना मास्क लगाए लोगों का चालान करते हुए उनसे 3200 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं 14 वाहनों का चालान करते हुए सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

chat bot
आपका साथी