बदला मौसम का मिजाज, बिजली गिरने से किशोरी झुलसी

सुबह से छाए रहे घने बादल शाम को बारिश मुहल्लों में जलभराव किसानों के खिले चेहरे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM (IST)
बदला मौसम का मिजाज, बिजली गिरने से किशोरी झुलसी
बदला मौसम का मिजाज, बिजली गिरने से किशोरी झुलसी

रायबरेली : शुक्रवार को रातभर बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह से घने बादल छाए रहे और शाम को बारिश भी हुई। सलोन क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किशोरी झुलस गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जलनिकासी बेहतर नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश रातभर होती रही। शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम को बारिश शुरू हो गई। नया पुरवा, सत्य नगर, निराला नगर, सोनिया नगर, कैलाशपुरी, मढ़ी देवी मंदिर रोड समेत कई मुहल्लों में जलभराव हो गया। नाले की सफाई न होने से भी जलभराव की मुसीबत आई है। सम्राटनगर, पीएसी, गोरा बाजार में कीचड़ से लोग आते जाते रहे। धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह काफी फायदेमंद है।

सलोन के सटवा निवासी निक्के की पुत्री खुशबू शुक्रवार की देर रात शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वह घर के सामने स्थित हैण्डपंप पर हाथ धुलने लगी। तभी बिजली गिरने से झुलस गई। किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। फिलहाल क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर मामले की जानकारी की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

बिजली कटौती ने भी खूब छकाया

शुक्रवार की रात बिजली ने लोगों ने खूब छकाया। कुछ देर आपूर्ति देने के बाद लंबी कटौती से लोग बेहाल रहे। ज्यादातर मुहल्लों में रातभर बिजली आती जाती रही। लोग रतजगा करने को मजबूर रहे। शनिवार को दिन भी में कई बार अघोषित कटौती की गई। पुलिस लाइंस मुहल्ले में तार गिरने से दिनभर बत्ती गुल रही। लोग पीने के पानी को तरस गए। बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति लोगों में काफी आक्रोश रहा। इसके बाद हालात सुधर नहीं रहे हैं।

chat bot
आपका साथी