रास्ता भटकी गर्भवती को परिवारजन से मिलाया

22 सितंबर की शाम एक गर्भवती महिला भटकती मिली। जिसे महिला थाने लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:58 PM (IST)
रास्ता भटकी गर्भवती को परिवारजन से मिलाया
रास्ता भटकी गर्भवती को परिवारजन से मिलाया

रायबरेली : सिविल लाइंस चौराहे के पास 22 सितंबर की शाम एक गर्भवती महिला भटकती मिली। जिसे महिला थाने लाया गया। काफी मशक्कत के बाद महिला ने अपना नाम और पता बताया, इसके बाद उसे उसके घरवालों के सिपुर्द कर दिया गया।

उस महिला की पहचान अमेठी के बर्रा थाना जामो निवासी बबली पत्नी रामतीरथ के रूप में हुई। दो दिन तक महिला पुलिस की देखरेख में उसे रखा गया। इलाज की व्यवस्था कराई गई। महिला थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने उसकी काउंसिलिग की। इसके बाद गुरुवार को सकुशल उसे उसके घर भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि शुरुआत में बबली अपना नाम भी नहीं बता पा रही थी। किसी भी बात का सीधा जवाब नहीं दे पा रही थी। जब उसे अपनेपन का अहसास कराया गया। दवा इलाज कराया गया। तब उसने अपनी पहचान बताई। उसके घरवाले उससे मिलकर काफी खुश हुए।

chat bot
आपका साथी