किसान को रौंदते हुए अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, चार गोवंश मरे

- सरायं बैरिया खेड़ा गांव के पास खेत की रखवाली करने जा रहे किसान की हादसे में दर्दनाक मौत - कंटेनर में लदे थे 39 गोवंश चालक वाहन छोड़कर फरार हादसे के बाद ग्रामीणों में पनपा आक्रोश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 11:58 PM (IST)
किसान को रौंदते हुए अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, चार गोवंश मरे
किसान को रौंदते हुए अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, चार गोवंश मरे

रायबरेली : तेजगांव डिग्री कालेज के सामने शुक्रवार की रात गोवंशों को लादकर जा रहे कंटेनर ने किसान को रौंद दिया। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और पास के गांव कनकापुर में एक मकान में घुस गया। घर के पास लेटा वृद्धा हादसे में चोटिल हो गया। कंटेनर में लदे 39 गोवंशों में से चार की मौत हो गई। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

तखतखेड़ा मजरे तेजगांव निवासी अजय पाल सिंह पुत्र भगवानदीन सिंह शुक्रवार की रात लगभग 12.30 बजे खेत की रखवाली करने घर से निकले। वह जैसे ही सरायं बैरिया खेड़ा-भोजपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी उन्नाव की ओर से आ रहे गोवंशों से भरे कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी। इसी कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कनकापुर निवासी राम बहादुर सिंह के मकान में जा घुसी। घर के पास तखत पर लेटे वृद्ध अखबाल बहादुर सिंह चोटिल हो गए। इस हादसे के कारण कंटेनर में लदे चार गोवंश मर गए। गनीमत रही कि 35 गोवंशों को सुरक्षित उतार लिया गया। कोतवाल रवेंद्र सिंह का कहना है कि किसान अजय पाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मवेशियों को सराय बैरिया खेड़ा के कटहा जंगल में दफना दिया जाएगा। कंटेनर चालक के साथ उसके मालिक की तलाश में टीम लगा दी गई हैं।

गोवंश तस्करों का बड़ा मकड़जाल

इस हादसे में एक किसान की जान चली गई। चार गोवंश मारे गए। बड़ी बात ये निकलकर सामने आई कि गोवंश तस्करों का बड़ा मकड़जाल है। सरेनी थाना क्षेत्र उनके लिए खासा मुफीद है, तभी कंटेनर यानी बंद गाड़ी में गोवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरकर जनपद की सीमा के अंदर लाया गया। पहले गेगासो चौकी से तस्करी का ये खेल चलता था, अब भोजपुर चौकी का नाम भी सामने आ गया है। अब देखना है कि पुलिस उच्चाधिकारी इस घटना को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

chat bot
आपका साथी