सड़क हादसे में महिला समेत दो जख्मी

संसू, बछरावां (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के बछरावां-लालगंज हाईवे पर पश्चिम गांव के निकट ते

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:06 PM (IST)
सड़क हादसे में महिला समेत दो जख्मी
सड़क हादसे में महिला समेत दो जख्मी

संसू, बछरावां (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के बछरावां-लालगंज हाईवे पर पश्चिम गांव के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

थाना क्षेत्र के बछरावां-लालगंज हाईवे पर पश्चिम गांव के निकट रविवार को मकसूदन (25) पुत्र गुरु सेवक निवासी सेवलहा थाना गुरुबक्शगंज अपनी रिश्तेदार शंकरदेई (58) पत्नी राजकुमार निवासी धावानी खेड़ा गुरुबख्शगंज को लेकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक मकसूदन व सवार वृद्धा शंकरदेई गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष रवेंद्र ¨सह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। बाइक से टकराई नीलगाय, दो गंभीर

ऊंचाहार : एक नीलगाय बाइक से टकरा गयी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया।

यह दुर्घटना रविवार दोपहर जामुनपुर-गोकना मार्ग पर कोटिया चित्रा गांव के सामने हुई। सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव रेवली निवासी दो युवक राहुल कुमार व श्रीराम बाइक से कहीं जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक के सामने एक नीलगाय आ गई। उससे टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जगतपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी