हादसों में दो युवकों की मौत, महिला समेत दो घायल

रायबरेली जिले में चार अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और महिला समेत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:10 AM (IST)
हादसों में दो युवकों की मौत, महिला समेत दो घायल
हादसों में दो युवकों की मौत, महिला समेत दो घायल

रायबरेली : जिले में चार अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

गदागंज के बरेथा गांव निवासी रवी पाल शुक्रवार की देर शाम सनविरवन मजरे किशुनदासपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वह देर रात बाइक से वापस घर लौट रहा था। पूरे पलऊ गांव के पास बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके पिता की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिवगढ़ के जगदीशपुर गांव निवासी जयकरन शनिवार को अपने चाचा रामनाथ के साथ खेत जोतने गया था। चाचा ट्रैक्टर चला रहे थे और वह उस पर बैठा था। अचानक जयकरन को नींद आ गई, वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी जान चली गई। परिवारीजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

नसीराबाद में बाबा का पुरवा मजरे अटावां निवासी पवन कुमार यादव अपने साथी सुरेंद्र के साथ साइकिल से मेंहदीगंज गया था। वहां से वापस आते समय जायस-सलोन रोड पर हौदहा तालाब के पास बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीधे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरचंदपुर निवासी गीता मौर्या वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थी। हरचंदपुर के पास ही ट्रक की टक्कर लगने से वह घायल हो गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी