किसानों पर मुसीबतों की बारिश, फसलें धराशायी

रायबरेली सोमवार की रात से बेमौसम शुरू हुई बारिश की बूंदें किसानों पर मुसीबत बनकर बरसी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:20 AM (IST)
किसानों पर मुसीबतों की बारिश, फसलें धराशायी
किसानों पर मुसीबतों की बारिश, फसलें धराशायी

रायबरेली : सोमवार की रात से बेमौसम शुरू हुई बारिश की बूंदें किसानों पर मुसीबत बनकर गिरीं। लगातार बारिश और तेज हवा से धान की फसल धराशायी हो गई। खेतों में कटी पड़ी फसल भी पानी में डूब गई। नगर के मुहल्लों में भी जलभराव हो गया। दोपहर तक लोग घर में दुबके रहे।

किसानों ने दिन-रात जाग कर, कड़ी मेहनत करके धान की फसल तैयार की। अगेती की फसल की कटाई शुरू हो गई। काफी संख्या में किसानों की फसलें कटकर खेतों में ही पड़ी रहीं। सोमवार की रात से मंगलवार दोपहर तक हुई बारिश से फायदा कम, नुकसान ज्यादा हुआ है। कारण गिरी और पानी में डूबी फसल नष्ट हो जाने का खतरा है। वहीं, नगर के कैलाशपुरी, राना नगर, नया पुरवा, सम्राट नगर, सोनिया नगर, निराला नगर समेत कई मुहल्लों में जलभराव हो गया। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इनसेट-

फूल की खेती चौपट

खीरों : रनापुर के किसान रूपम कुशवाहा की एक बीघा गेंदा के फूलों की खेती चौपट हो गईं। सहालग नजदीक आने पर उम्मीद थी कि उन्हें इस बार अच्छा फायदा मिलेगा। देवीखेड़ा के किसान शिवप्रकाश सिंह का 10 बीघा धान और 22 बीघा आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। रामसागर द्विवेदी की एक सप्ताह पूर्व बोई गई दो बीघा सरसों की फसल भी बारिश की भेंट चढ़ गई। सब्जी की खेती को भारी नुकसान

जगतपुर : सब्जी की खेती करने वाले उड़वा निवासी राज बहादुर, रामबहादुर, दौलतपुर के अमरनाथ मौर्य रामसेवक मौर्य, सहदेव मौर्य ने बताया कि मूली, करेला, भिडी, तोरई, लौकी, बैंगन, टमाटर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। दौलतपुर के कौशल किशोर, बैरीहार निवासी, निवासी मटेरू यादव के धान की फसल गिर गई। ?इनसेट--

मुआवजा देने की मांग

डीह, सरेनी, हरचंदपुर क्षेत्र में भी किसानों की धान की फसल गिर गई। फसल गिरने का असर पैदावार पर पड़ेगा। जिन किसानों ने कुछ दिनों में ही आलू और सरसों की बोआई की थी, उनमें भी पानी भरने से नुकसान पहुंचा है। चौहानपुर निवासी अमरदेव ने बताया कि धान के खेत में पानी भर जाने के बाद उसे पंपिग सेट से निकाल दिया गया। इसके बावजूद धान की फसल गिर गई। किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी