धर्म पीठ में संस्कारों संग आत्मरक्षा की शिक्षा

यहां सुदूर क्षेत्र से बच्चे कर्मकांड और वेदों का अध्ययन करने आते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:27 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:27 AM (IST)
धर्म पीठ में संस्कारों संग आत्मरक्षा की शिक्षा
धर्म पीठ में संस्कारों संग आत्मरक्षा की शिक्षा

रायबरेली : डलमऊ गंगा तट पर संचालित सनातन धर्म पीठ में वैदिक साहित्य की शिक्षा के साथ-साथ शिष्यों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। यहां सुदूर जनपदों से आकर बच्चे संस्कृत साहित्य, कर्म कांड व वेदों का ज्ञानार्जन कर रहे हैं। मठ के शिष्य संस्कारों की शिक्षा के साथ आत्मरक्षा में भी पारंगत हों, इसके लिए अब उन्हें मठ परिसर में ही ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां लखीमपुर खीरी, उन्नाव, सीतापुर, फतेहपुर, अमेठी सहित विभिन्न जनपदों के 33 छात्र पंजीकृत हैं।

शारीरिक रूप से भी मजबूत हो युवा पीढ़ी

पूरे वल्ली डलमऊ निवासी गंगेश रावत व अरवार मजरे बेलागुसीसी निवासी विपिन यादव मठ में हर सप्ताह यहां अध्ययन कर रहे बच्चों को ताइक्वांडो की निश्शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। विपिन कुमार नेशनल स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल व गंगेश रावत ने प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। इनका उद्देश्य मठ के बच्चों को ताइक्वांडो की शिक्षा देकर शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करना है।

वर्जन,

मठ में संस्कार परक शिक्षा दी जाती है। वेद, शास्त्र व कर्मकांड की शिक्षा के साथ-साथ बच्चे आत्मरक्षा के गुर भी सीख रहे हैं, ये बहुत अच्छी बात है।

देवेंद्रानंद गिरि, महा मंडलेश्वर तिवारीपुर को हराकर बनपुरवा ने जीता मैच

सरेनी : रमईपुर कला गांव में आयोजित जय माता दी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को बनपुरवा और तिवारीपुर की टीम के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले के बीच बनपुरवा की टीम मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम की।

फाइनल मैच में बनपुरवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 187 रन बनाए। तिवारीपुर की टीम 110 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द सीरीज व मैन आफ द मैच रोहन को चुना गया। मुख्य अतिथि विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। आयोजक अमरेश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। सुरेश बहादुर सिंह, मोहन तिवारी, अयोध्या प्रसाद तिवारी, रानू सिंह, प्रवीण कुमार, लवकुश तिवारी, राघवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, राजबहादुर सिंह, रुपेश तिवारी, बबलू तिवारी, पप्पू सिंह, सुरेंद्र सिंह, यदुनाथ सिंह, रजनीश कुशवाहा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी