स्वयंसेवकों ने सेवाभाव का दिया संदेश

एफजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:59 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने सेवाभाव का दिया संदेश
स्वयंसेवकों ने सेवाभाव का दिया संदेश

रायबरेली : एफजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सेवकों ने सेवाभाव का संदेश दिया। साथ ही उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान वैचारिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं में सेवाभाव की भावना होनी चाहिए। एनएसएस पूर्व प्रभारी डॉ. बीडी मिश्र ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता बताई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं नहीं आप की भावना होनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. अरविद प्रकाश, डॉ. रामबाबू, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डॉ. संजय भारतीय, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी