बदहाल सड़क से जोखिम भरा सफर कर रहे ग्रामीण

रायबरेली : डीह विकास क्षेत्र के रोखा से बिरनावा संपर्क मार्ग कई वर्षों से बदहाल पड़ा है। जिसस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM (IST)
बदहाल सड़क से जोखिम भरा सफर कर रहे ग्रामीण
बदहाल सड़क से जोखिम भरा सफर कर रहे ग्रामीण

रायबरेली : डीह विकास क्षेत्र के रोखा से बिरनावा संपर्क मार्ग कई वर्षों से बदहाल पड़ा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल सड़क को बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के चौखट तक गुहार लगायी। लेकिन न तो किसी अधिकारी और न जनप्रतिनिधि ने सुध ली।

ब्लॉक क्षेत्र के रोखा से बिरनावा संपर्क मार्ग लगभग चार किलोमीटर है। पूरी तरह खराब होने से उस पर चलना जोखिम भरा है। बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल है। इस मार्ग से पूरे राजा, पूरे बादल, पूरे नोखई, पूरे शिवगुलाम, पूरे झाऊ सहित आधा दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं। साथ ही रोखा, अस्थो रायपुर, पूरे दौलत आदि के ग्रामीण बिरनावा, छतोह इसी मार्ग से जाते हैं। बरसात के दिनों में इस पर चलना मुश्किल ही नहीं जोखिम भरा है। जिससे ग्रामीणों को नसीराबाद या डीह का चक्कर लगाकर बिरनावा या छतोह जाना पड़ता है।

ग्रामीण बताते हैं कि संपर्क मार्ग का निर्माण चार दशक पूर्व हुआ था। सम्पर्क मार्ग पर कुछ दूर तक खड़ंजा भी लगवाया गया था, जो अब पूरी तरह खराब हो गया है। ग्रामीण श्याम रावत, कल्लू, अर¨वद आदि ने बताया कि इस मार्ग पर को सही कराने के लिये कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से मांग की गयी। लेकिन अब तक इसे सही नहीं कराया गया।

chat bot
आपका साथी