सिपाही की सक्रियता से प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

- गोमांस होने की आशंका पशु चिकित्सक से कराई गई सैंपलिग - लखनऊ के बाजार खाला में मांस सप्लाई करने की थी तैयारी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:55 PM (IST)
सिपाही की सक्रियता से प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सिपाही की सक्रियता से प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रायबरेली : रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर पीएसी के पास सिपाही की सक्रियता से प्रतिबंधित मांस के साथ लखनऊ का तस्कर पकड़ा गया है। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। मांस गोवंश का होने की आशंका पर पशु चिकित्सक से सैंपलिग कराई गई है। मिल एरिया पुलिस ने मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

ये प्रकरण डीह और मिल एरिया थाना क्षेत्र का है। पीआरवी 1780 में रात्रि ड्यूटी करने के बाद आरक्षी वीरेंद्र वर्मा सुबह बाइक से परशदेपुर से पुलिस लाइंस आ रहा था। बुधई का पुरवा के पास उसने देखा कि कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध सड़क पर गिर गया, हालांकि उसे मामूली चोटें ही आईं। इस पर कार सवार युवक ने उसे दो हजार रुपये इलाज के लिए दिए और रायबरेली की ओर बढ़ गया। सिपाही ने वृद्ध से उसका हाल पूछा तो सब ठीकठाक मिला। इस पर उसे शक हुआ कि कार सवार ने आखिर दो हजार रुपये क्यों दिए। वीरेंद्र ने अपनी बाइक से जब पीछा करना शुरू कर दिया तो बदमाशों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। पीएसी के सामने सिपाही ने अपनी बाइक कार के आगे लगा दी और स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुला लिया। मजबूरन बदमाशों को कार रोकनी पड़ी। चेकिग करने पर पता चला कि उसमें प्रतिबंधित मांस लदा है। पुलिस ने फरमान निवासी बाजार खाला, लखनऊ को पकड़ा है। उसका एक साथी भागा हुआ है। फरमान ने बताया कि वह परशदेपुर से मांस लेकर लखनऊ बाजार खाला जा रहा था। वहीं पर सप्लाई होनी थी।

मिल एरिया एसओ बृजेश राय ने बताया कि पशु चिकित्सक से मांस की सैंपलिग कराई गई है, ताकि पता चल सके कि ये गोवंश का है या नहीं। प्रथम ²ष्टया ये प्रतिबंधित मांस लग रहा है। दूसरे मांस तस्कर को खोजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी