चार साल में होगा नवीनीकरण, गड्ढों से जल्द मिलेगी निजात

अन्य जिला मार्ग से प्रमुख जिला मार्ग में तब्दील हुईं जिले की तीन प्रमुख सड़कें

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM (IST)
चार साल में होगा नवीनीकरण, गड्ढों से जल्द मिलेगी निजात
चार साल में होगा नवीनीकरण, गड्ढों से जल्द मिलेगी निजात

रायबरेली : ग्रामीणअंचल में सबसे व्यस्त मानी जाने वाली कई सड़कों को जोड़कर शासन ने प्रमुख जिला मार्ग का दर्जा दे दिया है। अब तक ये अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में आती थीं। पांच साल की जगह चार साल में इनका नवीनीकरण होगा। चौड़ीकरण की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। पहले की अपेक्षा मरम्मत पर अधिक जोर दिया जाएगा।

सेमरी-खीरों-गुरुबक्शगंज-रायबरेली और रायबरेली-परशदेपुर वाया ननौती मार्ग अब तक अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में आते थे। इसी श्रेणी की डलमऊ-जगतपुर और जगतपुर-सलोन मार्ग रोड अलग-अलग दो भागों में बंटी हुई थी। इन्हें आपस में जोड़ दिया गया है। एक रोड सेमरी से रायबरेली-परशदेपुर-ननौती बन गई है तो दूसरी डलमऊ-जगतपुर-सलोन होगी। इसी तरह मौरावां-बछरावां-महराजगंज-निगोहा रोड भी पहले कई खंड में बंटी हुई थी। इसे भी प्रमुख जिला मार्ग का दर्जा देते हुए एक रोड में तब्दील कर दिया गया है।

इनसेट

सड़कों की लंबाई सेमरी-रायबरेली-परशदेपुर-निनौती मार्ग - 68.68 किमी

डलमऊ-जगतपुर-सलोन मार्ग - 40.76 किमी

मौरावां-बछरावां-महराजगंज-निगोहां - 59.71 किमी

इनसेट अब 75 फीट की दूरी तक नहीं होंगे निर्माण सड़क के किनारे निर्माण के लिए एक मानक तय हैं। अन्य जिला मार्गों के किनारे मध्य से 50 फिट की दूरी तक कोई निर्माण नहीं हो सकता। प्रमुख जिला मार्गों में यह दूरी बढ़कर 75 फीट हो जाती है। इस लिहाज से प्रमुख जिला मार्ग घोषित हुईं इन सड़कों के किनारे निर्माण के लिए 75 फीट के बाद ही विभाग एनओसी देगा।

इनकी भी सुनें

तीन सड़कों को अन्य जिला मार्ग से प्रमुख जिला मार्ग की श्रेणी में लाया गया है। ऐसा होने से आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। सड़कों की मरम्मत पहले ही अपेक्षा और जल्द होगी। चौड़ीकरण की संभावनाएं अधिक रहेंगी।

डीके कुरील

एक्सईएन, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी

chat bot
आपका साथी