रायबरेली की प्रमुख संक्षेप खबरें

रायबरेली जिले की प्रमुख संक्षेप समाचार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:57 PM (IST)
रायबरेली की प्रमुख संक्षेप खबरें
रायबरेली की प्रमुख संक्षेप खबरें

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

ऊंचाहार : क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ तीन माह पहले दुष्कर्म हुआ। पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पिटू को हिरासत में लिया है। (संसू)

पटाखे से झुलसा किशोर

ऊंचाहार : टेकरिया मजरे कोटरा बहादुरगंज निवासी अनंतराम का 14 वर्षीय पुत्र करन सुबह पटाखा दगा रहा था। इसी दौरान एक पटाखा उसके हाथ में ही दग गया, जिससे वह झुलस गया। स्वजन उसे सीएचसी ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया प्राथमिक उपचार किया गया। (संसू)

महिला की पिटाई

ऊंचाहार : हसनगंज निवासी बिटाना देवी, पुत्र अभय के साथ स्कूटी से गंगा स्नान करने पूरे तीर खरौली जा रही थीं। रास्ते में खरौली तिराहे पर साइकिल सवार एक युवक उनकी स्कूटी से टकरा गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं। जब वह उलाहना लेकर उसके घर पहुंचीं तो उनके साथ मारपीट की गई। (संसू)

किशोर झुलसा

ऊंचाहार : पूरे रिसाल सिंह लल्ली की चक्की गांव निवासी 14 वर्षीय हर्ष सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। परिवारजन उसे सीएचसी ले गए। हालत ना•ाुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संसू)

chat bot
आपका साथी