कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश

- इंटर कॉलेज में यातायात माह पर जागरूकता कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 12:40 AM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 12:40 AM (IST)
कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश
कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश

रायबरेली : यातायात माह के तहत दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज जवाहर विहार कॉलोनी में सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी प्रमोद कुमार और विशिष्ट अतिथि यातायात प्रभारी रेखा सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नारी सशक्तीकरण नोडल अधिकारी प्रतिभा तिवारी ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में धैर्य धारण करने व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्रा काजल भारती ने महिलाओं की समस्याओं पर आधारित प्रश्न भी पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया। महिला थाना प्रभारी उमा अग्रवाल ने विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे मिशन की सराहना की।

छात्र सौरभ शर्मा ने यातायात प्रभारी से यातायात संबंधी सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन पीएन मिश्र ने किया। लक्ष्मीकांत शुक्ल ने सभी का आभार जताया। विद्यालय संचालक देवेंद्र शुक्ल ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। वंदना सिंह, चंदन तिवारी, रजनीश त्रिवेदी, शैलेंद्र मिश्र, साक्षी सिंह, श्वेता त्रिवेदी, प्रियंका वर्मा व मोहनीश त्रिवेदी मौजूद रहे।

89 लाख के हॉस्टल की सीओ ने रखी आधारशिला रायबरेली : क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बुधवार को थाने में पुलिस कर्मियों के लिए प्रस्तावित हॉस्टल की आधारशिला रखी। पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद नींव रखी गई। बताया गया कि 89 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा।

थाने में तैनात तमाम आरक्षी किराए के मकान में रह रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला सिपाहियों को हो रही है। कोतवाल रवेंद्र सिंह ने बताया कि हॉस्टल के बन जाने से पुलिस कर्मियों को किराए के मकान में रहने से छुटकारा मिल जाएगा। सहायक अभियंता विजय लक्ष्मी ने बताया कि 89 लाख 89 हजार रुपये की लागत से इस हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। आठ महीने में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जेई सिधुराज, प्रधान देवेश साहू, बबलू साहू, बृजेश अवस्थी, कल्लू सिंह, रामराज कुशवाहा, मोहम्मद अमीन हाशमी, एसआ्रइ वीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी