गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

--गेगासो गोकना और डलमऊ गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ शहर में भी गुरु पूर्णिमा पर हुए कई आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:47 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

रायबरेली : गुरु पूर्णिमा पर्व पर शनिवार को डलमऊ, गेगासो और गोकना गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य देकर घाटों पर स्थित देवी देवताओं का पूजन किया गया। गायत्री शक्ति पीठ में कोरोना नियमों का पालन करते हुए नौ कुंडीय यज्ञ किया गया। औघड़ आश्रम में भी गुरु पूजन का कार्यक्रम हुआ।

डलमऊ : अषाढ़ की गुरु पूर्णिमा पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू किया। यह क्रम दोपहर तक चलता रहा। पूजन कर श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान देकर कुटुंब के कल्याण की कामना की। गंगा स्नान के दौरान कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी विजय कुमार ने गंगा घाटों का निरीक्षण करके लोगों से गहरे गंगा जल में स्नान न करने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील करते रहे। इसके साथ ही बड़ा मठ में प्रतापगढ, इलाहाबाद, लखनऊ, जालंधर, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र से महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि के शिष्यों ने आकर पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि गुरु ज्ञान के बिना मोक्ष की प्राप्ति असंभव है। गुरू ही शांति प्राप्ति का एक मात्र साधन है। गुरु पूर्णिमा के दिन सभी को अपने गुरु का सम्मान व पूजन करना चाहिए।

ऊंचाहार : गोकना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। प्रशासन ने लोगों से एक स्थान पर लोगों से एकत्रित न होने की अपील की। तीर्थ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन की रोक के बावजूद भी इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई। इनसेट-

जाम की समस्या गुरु पूर्णिमा पर प्रति वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु डलमऊ गंगा स्नान को आते हैं। इसको लेकर प्रशासन ने पहले से तैयारी नहीं की। इसका नतीजा रहा कि काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे तो मुराई बाग कस्बे में जाम लग गया। श्रद्धालु घंटों जाम की समस्या से जूझते रहे। विधि विधान से पूजन

महाराजगंज : खेखरुवा गंगापुर स्थित बाबा घिसियावनदास की कुटी पर ठाकुरजी महाराज का विधि विधान से पूजन आरती कर भोग लगाया गया। कुटी के बड़े महाराज बाबा श्रीश्री 1008 घिसियायवन दास महाराज की पूजा अर्चना महंत बाबा रामबचन दास महाराज ने की। इस दौरान लोगों ने भंडारे में प्रसाद छका। गुरु पूर्णिमा पर रोपे पौधे

रायबरेली : रोटरी क्लब की ओर से गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी संजय जीवनानी व कार्यक्रम संयोजक राकेश कक्कड़ रहे। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य निधि द्विवेदी व रोटरी क्लब अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने पौधा रोपकर किया। पूर्व अध्यक्ष सुक्खूलाल चंदानी, वीएन गुप्ता, राजीव भार्गव, राजेश शर्मा, अजय त्रिवेदी, सचिन मल्होत्रा, गोविद खन्ना, रजनीश कपूर समेत अन्य सदस्यों ने परिसर में 60 पौधे रोपे।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंपा श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि डॉ. संतराम रहे। विद्यालय में कराई गई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए।?

chat bot
आपका साथी