खाकी संग कदमताल करेंगे पीआरडी जवान

- कोतवाली और थानों में संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था तीन सौ जवान होंगे तैनात

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM (IST)
खाकी संग कदमताल करेंगे पीआरडी जवान
खाकी संग कदमताल करेंगे पीआरडी जवान

रायबरेली : पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क है। कहीं पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए अभी से खाका तैयार किया जा रहा है। इसमें सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव कराना पहली प्राथमिकता है। ऐसे में कोई भी खामी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खाकी के साथ पीआरडी जवानों को भी तैनात किया जाएगा। इससे जहां उन्हें रोजगार मिलेगा। वहीं जिले की पुलिस को क्राइम कंट्रोल करने और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने में खासी मदद मिलेगी।

प्रांतीय रक्षक दल यानी पीआरडी जवान। अक्सर इन्हें ड्यूटी को लेकर काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है। कभी-कभी कई महीनें तक तैनाती नहीं मिल पाती है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है। पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने तैयारी की तो इन्हें भी मौका मिल गया। पीआरडी जवानों के दिन चुनाव आते ही बहुरने लगे हैं, क्योंकि शासन के निर्देश पर इनकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। वैसे तो जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय के दस्तावेजों में इनकी संख्या करीब सात सौ हैं। इसमें से तीन सौ जवानों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगाई जाएगी। इसका खाका विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। इन्हें कोतवाली, थाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और कार्यालयों में भी लगाया जाएगा। इनसेट

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था की निभा रहे जिम्मेदारी

विभाग की ओर से जवानों को जिला पुरुष और महिला अस्पताल, एफसीआइ, यूपी स्टेट एग्रो के गोदाम समेत अन्य जगहों पर लगाया है। इसमें यातायात की जिम्मेदारी भी कुछ जवान उठा रहे हैं। वहीं महिला थाना में काफी अरसे से महिला पीआरडी काम कर रही हैं। जिस तरह होमगार्ड पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं, उसी तरह यह जवान भी काम करेंगे। इनकी सुनें

पीआरडी जवानों को कोतवाली व थानों में लगाया जाना है। इसकी सूची बनाई जा रही है। सत्यापन के बाद ही तैनात किया जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ चुनाव के मद्देनजर है।

एमएल रमन, जिला युवा कल्याण अधिकारी

chat bot
आपका साथी