बदलेगी 12 गांवों की तस्वीर, बदहाली होगी दूर

परिसीमन के बाद सुनगा ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्त फागूपुर का दायरा सिमटा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:37 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:37 AM (IST)
बदलेगी 12 गांवों की तस्वीर, बदहाली होगी दूर
बदलेगी 12 गांवों की तस्वीर, बदहाली होगी दूर

संजीव कुमार सिंह, परशदेपुर : क्षेत्र के 12 गांवों की दशा अब बदलने वाली है। बदहाली के दिन अब दूर होंगे। तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। ऐसा इनके नगर पंचायत में शामिल होने के बाद होगा। जल्द ही नगर पंचायत परशदेपुर के आसपास के ये पुरवे अब पूरी तरह से नगर का हिस्सा हो जाएंगे। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। इन गांवों के बाशिदों को अब नगरीय सुविधाएं मिल सकेगी। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से नहीं जूझना पड़ेगा। शासन के निर्देश के बाद अफसरों ने भी कवायद तेज कर दी है। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद नागरिकों में भी बेहद उत्साह है।

इनसेट

सुनगा ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्तसुनगा ग्राम पंचायत का अस्तित्व अब समाप्त हो जाएगा। नगर पंचायत में यहां के सभी पुरवों को शामिल कर लिया गया है। इसमें ग्राम सभा के सिटकहिया, बंगला, मटियारा चौराहा, नई बस्ती, नया पुरवा, संसारी, पूरे बैसन व बैरिहा शामिल हैं। इनकी आबादी 2750 है।

छह पुरवों में सिमटा फागूपुर ग्राम पंचायत

क्षेत्र के ग्राम पंचायत फागूपुर का दायरा भी सिमट कर महज छह पुरवों में रह जाएगा। यहां के भीटा, संजय नगर, पूरे कुरमिन, मिर्जापुर, बंगला छह गांव को छोड़ दिया गया है। अब इनकी आबादी 1250 है। ब्लॉक की फागूपुर सबसे छोटी ग्राम सभा होगी। नगर पंचायत में रामलीला, पूरे बाकर बेग, साकेतनगर चौराहा, टंटापुर, रामलीला को शामिल किया गया है। इन गांवों की आबादी 3220 है। अब होगी 17823 की आबादी

नगर पंचायत में 12 गांवों के शामिल होने से क्षेत्रफल ही नहीं आबादी भी बढ़ जाएगी। 2011 जनगणना के अनुसार नगर की आबादी 11853 थी, जो अब बढ़कर 17823 हो जाएगी। साथ ही वार्डों की संख्या 10 के बजाय 15 हो जाएगा। आपत्ति के लिए 15 दिन का समय

अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन द्वारा आपत्ति के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि कोई आपत्ति करता है तो उसे शासन भेजा जायेगा। उसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें जो गांव शामिल हैं उनमें नगरीय सुविधाएं लोगों को दिलाया जाएगा।

इनकी सुनें नगर पंचायत में जो भी गांव शामिल किए गए हैं, वहां पर सर्वे कराया जाएगा। कौन-कौन से कार्य होने हैं। किन सुविधाओं को दिलाया जाना आदि का खाका तैयार किया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराया जाएगा। विनोद कौशल, अध्यक्ष नगर पंचायत

chat bot
आपका साथी