गंगा तट पर मगरमच्छ देख सहमे ग्रामीण

बैरुआ व आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल वन विभाग निगरानी में जुटा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 12:47 AM (IST)
गंगा तट पर मगरमच्छ देख सहमे ग्रामीण
गंगा तट पर मगरमच्छ देख सहमे ग्रामीण

रायबरेली : बैरुआ में गंगा तट पर शुक्रवार को एक मगरमच्छ देखा गया। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। आसपास के दूसरे गांवों में भी लोग नदी के पास जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी निगरानी करने की बात कह रहे हैं।

गांव का रहने वाला अनिल पासवान अपनी गाय को पानी पिलाने के लिए गंगा किनारे ले गया था। यहां उन्होंने नदी के किनारे रेत पर एक मगरमच्छ देखा। वह धूप ले रहा था। इसकी जानकारी मिली तो गांव में खलबली मच गई। इलाके में मगरमच्छ के दिखने का यह पहला मौका था। इस नाते तमाम लोग वहां एकत्र हो गए। चहल-पहल और भीड़ देख मगरमच्छ पानी में चला गया। इस घटनाक्रम के बाद रामपुर कला, रालपुर, गेगासो समेत नदी के किनारे बसे अन्य गांवों में लोगों की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर लोग स्नान करने या पशुओं को पानी पिलाने के लिए नदी के किनारे जाया करते हैं। यह मगरमच्छ उनके लिए खतरा बन सकता है। नदी के किनारे चरने वाले मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। वन रक्षक नितिन सिंह का कहना है कि मगरमच्छ मिलने के बाद से इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। 24 लोग मिले कोरोना संक्रमित, रहें सावधान

जासं, रायबरेली : शुक्रवार को जनपद में कोरोना के 24 मरीज मिले। इनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि आइटीबीपी के दो सिपाही संक्रमित मिले हैं। ये हाल ही में बिहार चुनाव में ड्यूटी करके वापस लौटे थे। इन्हें कैंपस में अलग कमरे में रखा गया है। निराला नगर, भोजपुर सुल्तानपुर खेड़ा, आरडीए कॉलोनी, घोसियाना लालगंज, नेहरू नगर, हमीरमऊ, सरदारगंज, बहाई, लालूपुर खास, चौहनिया, दरीबा, बछरावां, गड़रियन का पुरवा, जगतपुर, हलोर में पॉजिटिव केस मिले हैं। त्योहार के मद्देनजर सभी को सावधानी बरतनी होगी। भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। मास्क जरूर लगाएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अब प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। जिन्हें भी बीमारी के लक्षण समझ में आएं, नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करा सकता है। बीमारी से भयभीत होने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी