अंधेरे में एक हजार घर, ढूंढे नहीं मिल रही फाल्ट

- 36 घंटे जूझने के बाद भी बेबस नजर आए बिजलीकर्मी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 11:42 PM (IST)
अंधेरे में एक हजार घर, ढूंढे नहीं मिल रही फाल्ट
अंधेरे में एक हजार घर, ढूंढे नहीं मिल रही फाल्ट

रायबरेली: कस्बे की अंडर ग्राउंड हाईटेंशन लाइन में गुरुवार की रात फाल्ट आ गई। सुबह से बिजलीकर्मी खोजने में जुट गए, लेकिन 36 घंटे की पड़ताल के बाद भी समस्या ठीक नहीं हो सकी। इससे करीब एक हजार घर अंधेरे में डूबे रहे। वहीं खोदाई के दौरान बीएसएनएल की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।

कस्बे के मुख्य चौराहे पर अंडर ग्राउंड हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। इससे स्टेशन रोड, चंद्रिका नगर, शांति नगर सहित अन्य मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। फाल्ट खोजने को बिजली कर्मियों ने हाईवे का किनारा खोद दिया। खबर लिखे जाने तक कर्मी फाल्ट नहीं खोज सके थे। बीएसएनएल की लालगंज व शिवगढ़ रोड की सेवाएं केबल कट जाने से ध्वस्त हो गई। बीएसएनएल के कर्मचारी भी केबल दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

बिना अनुमति खोद डाला हाईवे

इसेल इंफ्राटेक मुंबई प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि बिना अनुमति लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हाईवे का एक किनारा क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे करीब एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए विभाग को क्लेम के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

इनकी सुनें,

एसडीओ शशांक गुप्ता ने बताया कि फाल्ट आ जाने के चलते आम जनमानस की समस्या को देखते हुए हाईवे का एक किनारा खोदना पड़ा है। कर्मचारी लगातार फाल्ट खोजने में लगे हैं। मौके पर हाईटेंशन लाइन के कुल छह केबल हैं। अभी दो केबल ही मिल पाए हैं। अन्य को तलाश कर फाल्ट ठीक किया जाएगा। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल होगी।

chat bot
आपका साथी