इस बार पैरोल पर 21 नहीं, छूटेंगे सिर्फ 19 कैदी

- एक कैदी ने बाहर किसी अपने के न होने का दिया हवाला दूसरे की सजा होने वाली है पूरी - सात साल तक सजा वाले 110 बंदियों की लिस्ट तैयार 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले भी छूटेंगे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:04 AM (IST)
इस बार पैरोल पर 21 नहीं, छूटेंगे सिर्फ 19 कैदी
इस बार पैरोल पर 21 नहीं, छूटेंगे सिर्फ 19 कैदी

रायबरेली : महामारी के दौर में इस बार सिर्फ 19 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाएगा। इन कैदियों की सूची डीजी जेल को भेज दी गई। इनके अलावा 110 विचाराधीन बंदियों को भी सूचीबद्ध कर सूचना सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी गई है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों और बंदियों को छोड़ने पर भी शासन स्तर पर मंत्रणा चल रही है।

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण फैलने पर 21 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। इस बार दो कैदियों ने पैरोल से इन्कार कर दिया। इनमें से एक का कहना है कि जेल के बाहर उसका ख्याल रखने वाला कोई अपना नहीं है। दूसरे कैदी की सजा पूरी होने वाली है, इसलिए जेल प्रशासन ने 19 कैदियों की ही सूची महानिदेशक जेल को भेजी है। जल्द ही इन्हें जेल से छोड़ दिया जाएगा, ऐसी उम्मीद है। इनके अलावा सात साल तक सजा वाले 110 विचाराधीन बंदियों को भी छोड़ा जा सकता है। इनके अपराध की प्रवृत्ति जानी जा रही है, मतलब किस तरह के केस में इनको जेल भेजा गया है। इसी आधार पर इन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। जेल प्रशासन 65 वर्ष से अधिक उम्र के बंदियों व कैदियों की भी लिस्ट तैयार कर रहा है। जल्द ही ये सूची भी शासन को भेज दी जाएगी। इसी माह कई विचाराधीन बंदी व सजायाफ्ता कैदी पैरोल पर छोड़े जा सकते हैं।

वर्जन,

इस बार 19 कैदियों को पैरोल देने के लिए शासन स्तर से पत्राचार किया गया है। अधिक उम्र के बंदियों व कैदियों के साथ ही सात साल तक सजा वालों को भी छोड़ा जा सकता है। शासन से इस संबंध में अभी निर्देश मिलना बाकी है।

सत्य प्रकाश, प्रभारी जेल अधीक्षक

chat bot
आपका साथी