असत्य पर सत्य की जीत, धू-धूकर जला रावण

रायबरेली असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर व कस्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:08 PM (IST)
असत्य पर सत्य की जीत, धू-धूकर जला रावण
असत्य पर सत्य की जीत, धू-धूकर जला रावण

रायबरेली : असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर व कस्बों में रावण दहन को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। श्रीराम के बाण से अहंकारी रावण धू-धूकर जलने लगे।

रावण का पुतला जलते ही हर जगह पूरा परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दशहरे पर लगे मेलों में काफी भीड़ पहुंची। लोगों ने खूब खरीदारी की। शहर के सुरजूपुर में रावण दहन को देखने काफी संख्या शहर व आसपास के गांवों के ग्रामीण पहुंचे। श्रीराम के बाण छोड़ते ही रावण का पुतला जलने लगा। परिसर पर में लगे मेले में बच्चों ने लुत्फ उठाया। इनसेट- नगर में घूमी राम, सीता और हनुमान की झांकी

ऊंचाहार में दशहरा पर रामलीला मैदान में लगे मेले में कस्बा समेत आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। मेला कमेटी की ओर से नन्हे-मुन्ने बच्चों को रथों पर बैठाकर मनमोहक झांकियां निकाली गई। जगह-जगह व्यापारियों व ग्रामीणों ने पूजन किया। नगर भ्रमण के बाद राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, राक्षस की झांकियां रामलीला मैदान पर पहुंची और रावण का पुतला दहन किया गया। सलोन में रामलीला महोत्सव के दौरान शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में रावण का मंचन किया गया। मेघनाद के वध के बाद रावण आपा खो बैठता है। माता सीता को प्रभु राम को वापस करने की बात पर रावण आग बबूला हो जाता है। विभीषण के इशारे पर श्रीराम एक साथ 31 बाण छोड़कर रावण का वध कर देते हैं। रावण का पुतला दहन होते ही बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। लालगंज में रामलीला मैदान पर विजयादशमी पर्व पर रामलीला का आयोजन किया गया। शाम के समय झांकियां निकाली गई। सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, भाजपा नेता हरिशंकर पांडेय समेत नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्त, रवि मुरारका अगुवाई में निकली झांकियां करूणा बाजार चौराहा, यशपाल कपूर मार्ग, गांधी चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां रामलीला का मंचन हुआ। राम रावण युद्ध के दौरान राम द्वारा छोड़ा गया तीर अधर्मी रावण के पुतले में लगते ही वह जल उठा। जगतपुर, खीरों, शिवगढ़ समेत अन्य जगहों पर भी झांकियां निकाली गई। जिसका हर किसी ने पूजन किया। वहीं मेले में पहुंचे बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया।

chat bot
आपका साथी