युवती की हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

रायबरेली बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की हत्या कर सनसनी फैला दी। उसका शव जंगल में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:31 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:31 AM (IST)
युवती की हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
युवती की हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

रायबरेली : बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की हत्या कर सनसनी फैला दी। उसका शव जंगल में मिला। कपड़े-अस्त व्यस्त थे। परिस्थितिजन्य साक्ष्य सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस अभी मृतका की ही शिनाख्त नहीं कर सकी है, बदमाशों का सुराग लगाना तो दूर की बात। पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। रायबरेली और प्रतापगढ़ की सीमा पर बसे धरई गांव के निकट कोड़री जंगल है। सुबह गांव के कुछ लोग जंगल में नित्यक्रिया के लिए गए थे। वहां युवती का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। युवती के गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान थे। ऐसे में स्पष्ट हो रहा है कि गला घोंटकर उसे मारा। इसके बाद हत्यारे शव जंगल में फेंक गए। युवती ने गुलाबी रंग का सलवार और सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा था। दोनों हाथों में लाल रंग के कड़े हैं। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने मौके की जांच के बाद युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इनसेट प्रतापगढ़ से तो नहीं जुड़े हैं घटना के तार घटनास्थल प्रतापगढ़ जिले की सीमा से सटा हुआ है। इस नाते वारदात के तार वहां से भी जुड़े होने का शक ग्रामीण जता रहे हैं। पुलिस भी इसे ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि सलोन के साथ ही पड़ोसी जिले के संग्रामगढ़ क्षेत्र के गांवों में भी युवती के बारे में पता किया जा रहा है। फिलहाल, मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी