रुट निर्धारण न किराया सूची, सरपट दौड़ रहे 1437 ई-रिक्शा

शहर से लेकर दूसरे नगरीय इलाकों में रहने वालों व राहगीरों के लिए बने परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:49 PM (IST)
रुट निर्धारण न किराया सूची, सरपट दौड़ रहे 1437 ई-रिक्शा
रुट निर्धारण न किराया सूची, सरपट दौड़ रहे 1437 ई-रिक्शा

रायबरेली : यातायात माह को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मनमाने तरीके से 1437 ई-रिक्शा सरपट दौड़ रहे हैं। इनका न कोई रूट है और न ही खड़े होने की जगह। जहां मन हुआ खड़े होकर सवारी भर लिया और चल दिए।

शहर से लेकर दूसरे नगरीय इलाकों तक दौड़ रहे ई-रिक्शा लोगों के लिए जितनी सहूलियत लेकर आए हैं, उतनी ही परेशानियां भी बढ़ाई हैं। दिक्कत इनकी संचालन व्यवस्था से है। परिवहन विभाग दिन ब दिन इनके पंजीकरण तो करता जा रहा है, लेकिन इनके संचालन का कोई सुव्यवस्थित इंतजाम नहीं है। शहर में ई-रिक्शा चालक कहीं भी खड़े हो जाते हैं। इनका कोई स्टैंड नहीं है। कब कहां चालक रिक्शा मोड़ दे, इसका भी पता ठिकाना नहीं रहता। किराया सूची भी यहां पर निर्धारित नहीं है। जिससे जितना मन हुआ किराया वसूला जा रहा है।

आटो की बढ़ी संख्या बनी आफत

जनपद में करीब दो हजार के करीब ऑटो हैं। इनमें सबसे ज्यादा ऑटो शहर में चलते हैं। इनके लिए भी न तो रूट निर्धारित किया गया है और न ही स्टैंड हैं। मनमने तरीके से इनका संचालन होता है। हालांकि, ऑटो चालकों ने कई बार यह मांग उठाई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इनकी भी सुनें

ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारण की कोई व्यवस्था नहीं है। सिर्फ पंजीकरण होता है। रिक्शा संचालन के लिए उनके चालक स्वतंत्र होते हैं।

राजेंद्र कुमार सरोज

एआरटीओ (प्रशासन )

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

रायबरेली: पुलिस ने सादे की बाजार रेलवे क्रासिग पर चेकिग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक कमलेश कुमार सरोज निवासी खोजकलापुर पसिया की बाजार मजरे हमीदपुर बड़ा गांव का है।

chat bot
आपका साथी