हत्यारोपित बंदूक समेत गिरफ्तार

- ग्राम प्रधान के कार्यालय में गोली लगने से युवक की मौत का मामला - दोनों बंदूकें जब्त कर लाइसेंस धारकों के खिलाफ केस दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM (IST)
हत्यारोपित बंदूक समेत गिरफ्तार
हत्यारोपित बंदूक समेत गिरफ्तार

रायबरेली: हरचंदपुर के गढ़ी हरदासपुर में गुरुवार की शाम गोली लगने से युवक की मौत हो गई थी। इस संगीन मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, असलहों के लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी मामला पंजीकृत किया है।

उक्त गांव के प्रधान लक्ष्मी सिंह ने रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर कार्यालय बना रखा है। उनके साथ महराजगंज के बैखरा निवासी नईम खां और सद्गुरु यादव लाइसेंसी बंदूक लेकर प्राइवेट गनर की तरह चलते थे। गुरुवार को दोनों बंदूक कार्यालय में रखकर घर चले गए। पुलिस का कहना है कि प्रधान की गैर मौजूदगी में गांव के ही शुभम, राजवीर व दो अन्य युवक कार्यालय पहुंचे और बंदूक उठाकर फोटो खिचाने लगे। इसी दौरान राजवीर से फायर हो गया और गोली शुभम के बाएं गाल पर लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को बंदूक समेत हिडइन गांव से गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में असलहा दिखाते नजर आए दूसरे युवकों की भी तलाश की जा रही है। नईम और सदगुरु के खिलाफ भी लाइसेंस नियमावली का अनुपालन न करने का केस दर्ज किया गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। पिता बोले- पहले कहासुनी हुई, तब मारी गोली

शुभम के पिता भगवती प्रसाद ने तहरीर में बताया कि कार्यालय पर राजवीर और राहुल भी थे। इन लोगों की शुभम से कहासुनी हुई थी, तभी उसे गोली मारी गई। उन्होंने राजवीर को हत्यारोपित बताते हुए केस दर्ज कराया है। गांव में हुआ अंतिम संस्कार

शुक्रवार की दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवारजन के कहने पर गांव में ही शव दफना दिया गया। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रधान से भी होगी पूछताछ

ग्राम प्रधान लक्ष्मी सिंह भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। कार्यालय पर दूसरे के लाइसेंसी असलहे रखना भी जुर्म है। असलहे कार्यालय पर न रखे होते तो शायद ये घटना भी नहीं होती। पुलिस प्रधान को भी कार्रवाई के दायरे में लाएगी। वर्जन,

हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। असलहों का प्रदर्शन करने वाले और लाइसेंसी बंदूक कार्यालय पर छोड़कर जाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी