हत्यारोपित भाइयों की मां और बहन भी गिरफ्तार

लखनऊ जेएनएन। मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार रात हुई 32 वर्षीय कंटेनर चालक मुश्ताक की हत्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 01:16 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 01:16 AM (IST)
हत्यारोपित भाइयों की मां और बहन भी गिरफ्तार
हत्यारोपित भाइयों की मां और बहन भी गिरफ्तार

लखनऊ, जेएनएन। मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार रात हुई 32 वर्षीय कंटेनर चालक मुश्ताक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों गोलू और गुड्डू की गिरफ्तारी के बाद सोमवार तड़के पुलिस ने उनकी मां और बहन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। बहन से अभद्रता के बाद गोलू और गुड्डू ने चालक के घर धावा बोलकर उसे कुल्हाड़ी से काट डाला था।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला ने बताया कि गोलू और गुड्डू की रविवार रात ही गिरफ्तारी कर ली गई थी। मुश्ताक के भाई इम्तियाज की तहरीर पर गोलू, गुड्डू, उसकी बहन रेनू और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रेनू और उसकी मां की सोमवार तड़के गिरफ्तारी की गई।

चेहरे पर नहीं कोई सिकन

मुश्ताक की हत्या के आरोपित गोलू और गुड्डू के चेहरे पर कोई सिकन नहीं है। हत्या के बाद दोनों कुल्हाड़ी लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वहां पर बैठे पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्होंने बहन के साथ अभद्रता करने वाले को काट डाला। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने दोनों को हिरासत में ले लिया उसके बाद पूरी घटना की जानकारी की तो मुश्ताक की हत्या की पुष्टि हुई। फिर दोनों की गिरफ्तारी कर ली।

दोपहर में की थी अभद्रता, शाम को ले लिया बदला

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार दोपहर मुश्ताक ने गोलू और गुड्डू की बहन के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी शाम को जब गोलू और गुड्डू को हुई तो वह आग-बबूला हो गए। दोनों नशे की हालत में मुश्ताक के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मुश्ताक के विरोध पर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान गोलू और गुड्डू की बहन और मां भी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी