खराब मौसम से सब्जियों को भारी नुकसान

तीसरे दिन भी बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:37 PM (IST)
खराब मौसम से सब्जियों को भारी नुकसान
खराब मौसम से सब्जियों को भारी नुकसान

रायबरेली : मौसम के बदले मिजाज से गर्मी में सब्जियों को काफी नुकसान हो रहा है। तीसरे दिन भी बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। जिससे सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे मुरझाए रहे।

शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। बूंदाबांदी और खराब मौसम से कद्दू वर्गीय फसलों की खेती करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान है। खेतों में पानी भरने से सब्जियां खराब होती हैं। वहीं इस समय होने वाली मूंगफली, उड़द, मूंग की फसलों को नुकसान नहीं है। हालांकि इसकी पैदावार करने वाले किसानों की संख्या भी जनपद में काफी कम है। इनकी सुनें,

खराब मौसम और बरसात से कद्दू वर्गीय फसलों में ज्यादा नुकसान होने के आसार बढ़ जाते हैं। हालांकि अन्य फसलों को नुकसान नहीं हैं। किसान खेतों में पानी को रुकने न दे। जिससे सब्जियां बचाई जा सकें।

आरके कनौजिया, कृषि विशेषज्ञ

chat bot
आपका साथी