प्रेम प्रसंग में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

- वारदात को अंजाम देने के बाद घर के पीछे शव फेंक गए हत्यारोपित - पति से अनबन होने के चलते एक वर्ष से मायके में रह रही थी महिला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:34 PM (IST)
प्रेम प्रसंग में विवाहिता की गला दबाकर हत्या
प्रेम प्रसंग में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

रायबरेली: रामपुर मजरे समोधा गांव में सोमवार की रात प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोपित गांव का ही युवक है जोकि पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उक्त गांव निवासी आंचल की शादी करीब चार वर्ष पूर्व उन्नाव के हिलौली गांव में हुई थी। डेढ़ साल बाद पुत्र पैदा हुआ। पति से अनबन होने के कारण वह करीब दो वर्ष से मायके में ही रह रही थी। परिवारजन ने बताया कि गांव के ही मनीष से उसकी करीबियां थीं। सोमवार की रात आंचल खाना खाकर घर में ही सो गई। सुबह जब वह चारपाई पर नहीं दिखी तो पुलिस को सूचना दी गई। खोजबीन करने पर उसका शव घर के पीछे खेत में मिला। किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। शंका जाहिर करने पर आरोपित, उसके भाई व मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मनीष का पिता राम नरेश भी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। बछरावां रेलवे स्टेशन के पास करीब आठ वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में उसे सजा हुई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गला दबाकर महिला हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। एफआइआर दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

रात में आया था फोन, बेटी को ले जाओ

पीड़ित मां ने बताया कि रात करीब दो बजे किसी ने फोन करके बताया था कि आंचल की मौत हो गई है। आएं और शव ले जाएं। इस पर उनके पति ने रात में जाने से मना कर दिया। बताया जाता है कि जब घर से कोई उसे लेने नहीं गया तो हत्यारोपित खेत में शव फेंककर भाग गए।

chat bot
आपका साथी