युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर

राही : भदोखर थाना क्षेत्र के पासापुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM (IST)
युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर
युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर

राही : भदोखर थाना क्षेत्र के पासापुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। गांव का लक्ष्मीकांत तिवारी (28) पुत्र शिवकंठ तिवारी अपने दरवाजे बैठा था। तभी उसका पड़ोसी अजीत दीक्षित व मुंशीगंज निवासी नितिन उससे मिलने आ गए। तीनों बैठकर आपस में बातें करने लगे। इसी बीच तमंचे से फायर हो गया और गोली लक्ष्मीकांत के पेट में लग गई। दोनों दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल आए। गन शाट होने के कारण यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर युवक को गोली लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस पासापुर गांव पहुंची। घरवालों से घटना के बाबत पूछा गया लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था।

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि तमंचा लक्ष्मीकांत का ही है। वह लोडेड तमंचा साफ कर रहा था, तभी गोली चल गई। पुलिस का भी यही मानना है। क्योंकि लक्ष्मीकांत के दोनों दोस्त नितिन और अजीत उसके साथ लखनऊ में ही हैं, इसलिए गोली कैसे चली, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तमंचा बरामद नहीं किया गया है। जांच हो रही है।

chat bot
आपका साथी