792 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद

नहीं दिखा बहुत अधिक उत्साह धीरे-धीरे घरों से निकले वोटर पूरे दिन दौड़ता-भागता रहा प्रशासन शांति पूर्वक हुआ मतदान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM (IST)
792 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद
792 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद

रायबरेली : पंचायत का उप चुनाव शनिवार को जिले में शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इसी के साथ 792 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी मतपेटी में बंद हो गया। हालांकि, वोटरों में सामान्य निर्वाचन के जितना उत्साह नहीं था। दोपहर तक ज्यादातर बूथों पर इक्का-दुक्का वोटर दिखाई दिए। कुछ जगह कतारें भी थीं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तो मोर्चा संभाले ही थे। डीएम-एसपी के साथ मुख्यालय के अन्य अफसर भी पूरे दिन दौड़ते-भागते रहे।

ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी, डीडीसी मेंबर को मिलाकर कुल 381 सीटों पर उप चुनाव कराए गए हैं। इन पदों के सापेक्ष 792 उम्मीदवार थे। यहां कुल 332 बूथ बनाए गए थे, जहां संगीनों के साए में मतदान कराया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एसपी श्लोक कुमार के साथ ऊंचाहार समेत अन्य इलाकों में मतदान का जायजा लिया। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष बछरावां समेत अन्य क्षेत्रों में पहुंचे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उप जिलाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे।

इनसेट इन पदों पर खड़े थे इतने उम्मीदवार प्रधान : 06- - 26

बीडीसी मेंबर : 01 - 06

डीडीसी मेंबर : 02 - 16

ग्राम पंचायत सदस्य : 372 - 744 इनसेट खूब उड़ी कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उप चुनाव का मतदान भले ही सकुशल निपट गया हो, लेकिन इसमें कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। वोटर बिना रोकटोक मनमानी करते रहे, लेकिन उन्हें कोई सही राह दिखाने वाला नहीं था। प्रत्याशियों के बस्तों पर लगी भीड़ के चेहरों पर न तो मास्क था और न ही शारीरिक दूरी का पालन हुआ। मतदान केंद्रों पर भी कहीं-कहीं सैनिटाइजर देखने को मिला।

इनकी भी सुनें उप चुनाव का मतदान शांति पूर्वक और सकुशल संपंन हो गया है। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पोलिग पार्टियों द्वारा ब्लॉकों पर मतपेटियां जमा कराई जा रहीं हैं। 14 जून को ब्लॉकों पर ही मतगणना होगी।

राम अभिलाष

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)

chat bot
आपका साथी