सादगी से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी

कोरोना महामारी के कारण नहीं निकला जुलूस घरों को किया रोशन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:28 AM (IST)
सादगी से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी
सादगी से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी

रायबरेली : पैग़म्बरे इस्लाम ह•ारत मोहम्मद का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी और जलसे के ज्यादातर कार्यक्रम स्थगित रहे। घरों पर रहकर लोगों ने पैगम्बर की पैदाइश पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान बिजली की झालरों से घर की सजावट की।

बारह रबी उल अव्वल के मौके पर निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी इस बार इदारा-ए- शरैया की ओर से स्थगित रहा। दारुल उलूम हबीबिया गुलशने रजा, एदारा ए शरैया, दारुल उलूम गुलशने मदीना में सुबह कुरानख्वानी और नात व मनकबत की महफिलें आयोजित हुईं। शाम को महफि़ले मीलाद और नबी की बारगाह में सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। इससे पहले दिन में शहर से ही एक अंजुमन ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जुलूसे मोहम्मदी भी निकाला।

जश्न-ए-आमदे मुस्तफा का आगाज किया गया। इसमें मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी से उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की गई। जश्न आमदे ए मुस्तफा का आगा•ा खिन्नीतल्ला जामा मस्जिद में किया गया। मौलाना नासिर ने हुजूर के बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों से कहा। इस मौके पर मौलाना अरबी, मौलाना शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी