त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले दिन 11633 नामांकन

- पहले दिन उमड़ी पर्चा दाखिल करने वालों की भीड़ समर्थक को वापस भेजकर खुद जमे रहे प्रत्याशी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 11:48 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले दिन 11633 नामांकन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले दिन 11633 नामांकन

रायबरेली : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन का पहला दिन था। ऐसे में हर जगह पर्चा दाखिल करने वालों की भीड़ रही। फिर चाहे वह कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन का न्यायालय हो या ब्लॉक। कुछ ब्लॉक ही ऐसे थे जहां शाम साढ़े छह बजे तक स्थिति साफ हो गई थी। जबकि अन्य स्थानों पर इसके बाद भी नामांकन के लिए दावेदार कतार में लगे रहे।

जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के न्यायालय परिसर में हो रहा था। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पर्चे ब्लॉकों में जमा कराए गए। लगभग हर पद के लिए बड़ी मात्रा में नामांकन पत्र बिके हैं। सिर्फ 52 डीडीसी मेंबर के पदों की ही बात करें तो 1133 पर्चे बिक चुके हैं और शनिवार को 486 ने नामांकन भी कर दिया। अन्य पद और उनके सापेक्ष बिके पर्चों की संख्या तो इससे कई गुना अधिक रही। प्रधान के लिए 4130, बीडीसी के लिए 3520 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3497 लोगों ने पर्चा दाखिल कर दिया है। ज्यादातर दावेदारों की यही मंशा थी कि पहले ही दिन पर्चा दाखिल करा दिया जाए। यही कारण था कि कलेक्ट्रेट से लेकर ब्लॉकों तक नामांकन कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ही नामांकन के लिए समय निर्धारित कर रखा था, लेकिन उम्मीदवारों की तादात इतनी थी कि रात सात बजे तक भी काम खत्म नहीं हो पाया था।

इनसेट--

पांच ब्लॉकों का आंकड़ा आया सबसे पहले

कलेक्ट्रेट में बनाए गए चुनाव के कंट्रोल रूम में नामांकन का आंकड़ा जुटाया जा रहा था। नामांकन का समय समाप्त होने के बाद से ही यहां तैनात कर्मचारियों ने ब्लॉकों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। इसमें देर शाम तक सिर्फ अमावां, हरचंदपुर, महराजगंज, शिवगढ़ और डीह से ही नामांकन का डाटा मिल सका था।

ब्लॉक - ग्राम प्रधान - बीडीसी मेंबर - ग्रापं सदस्य

अमावां- 193 - 169 - 206

हरचंदपुर - 265 - 201 - 202

महराजगंज - 204 - 193 - 256

शिवगढ़ - 124 - 89 - 184

डीह - 164 - 121 - 241

लालगंज- 250 - 212 - 151

छतोह- 194- 153- 213

ऊंचाहार- 238- 229-- 125

रोहनिया- 147 - 92- 94

सरेनी- 299- 169- 118

सलोन- 293- 249 - 153

सतांव- 225 - 248 - 176

खीरों- 243- 262 - 202

बछरावां- 259 - 245 - 195

डलमऊ- 353- 229 - 265

गौरा - 242 - 97 - 77

जगतपुर - 125 - 109 - 175

राही - 380- 326 - 298

(नोट- रात नौ बजे तक प्राप्त सूची के अनुसार)

chat bot
आपका साथी