800 मीटर दौड़ में छाया और आकाश ने मारी बाजी

- डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में शबनम ने जीता पहला पुरस्कार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:50 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:50 AM (IST)
800 मीटर दौड़ में छाया और आकाश ने मारी बाजी
800 मीटर दौड़ में छाया और आकाश ने मारी बाजी

रायबरेली : फीरोज गांधी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा दिखाई और बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहावाही लूटी।

महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में छाया सिंह प्रथम, खुशबू यादव द्वितीय और आंचल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अर्चना सिंह प्रथम, क्षमा यादव द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। शाटपुट में शबनम परवीन प्रथम, प्राची वर्मा द्वितीय और प्रेमलता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में शबनम परवीन प्रथम, हेमलता द्वितीय और अमिता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अर्चना सिंह प्रथम, सीमा सिंह द्वितीय और माधुरी तृतीय स्थान पर रही।

पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, अमन साहू द्वितीय और राहुल यादव तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में करुणा शंकर प्रथम, संचित द्वितीय और सत्येंद्र पटेल तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में सचिन कुमार प्रथम, अमन साहू द्वितीय और उत्तम कुमार तृतीय स्थान पर है। शॉट पुट में अभिनंदन सिंह प्रथम, डीवी सिंह द्वितीय और अमित विक्रम राज पांडे तृतीय स्थान पर है। 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद आसिफ प्रथम, सत्यम विश्वकर्मा द्वितीय और अंकित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समारोह में प्राचार्य डॉ. हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि डीएम वैभव श्रीवास्तव और समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। प्रबंध मंत्री ओंकारनाथ भार्गव ने समस्त खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। डॉक्टर सी लाल ने खेलकूद की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति के अध्यक्ष डॉ. बीडी मिश्रा, कीड़ा समिति के सदस्य डॉ दिनकर त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. आजेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी