धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से मिली राहत

- अमृत योजना से करीब साल भर पहले खोदी गई थी सड़क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:03 AM (IST)
धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से मिली राहत
धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से मिली राहत

रायबरेली : करीब साल भर से धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल ही गई। जागरण की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान खस्ताहाल सड़क को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद अफसरों की नींद टूटी और निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

गौरतलब है कि शहर में अमृत योजना के तहत नई सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। करीब साल भर पहले मनिका रोड पर खोदाई कर दी गई। इसी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस है। यहां पर सूबे के मंत्री से लेकर आला अफसर तक आते हैं। बगल में ही फील्ड हॉस्टल है। यहां पर अफसरों का निवास है। बारिश में मुश्किल बढ़ी तो अफसरों ने फटकार लगाया। इस पर आनन-फानन में फील्ड हास्टल तक सड़क बना दिया गया। इसके बाद छोड़ दिया गया। करीब आठ महीने से इस मार्ग पर रहने वाले लोग धूल से जूझते रहे। जागरण ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अफसरों की नींद टूटी और निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया। कार्य की देखरेख कर रहे तोमर कंस्ट्रक्शन के चंद्रपाल सिंह का कहना है कि गहरी खोदाई होने के कारण तत्काल सड़क का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र से जुड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी