निश्शुल्क अनाज में पोर्टेबिलिटी पर विराम, प्रवासी परेशान

- प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के अंतिम चरण में लगी रोक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:32 PM (IST)
निश्शुल्क अनाज में पोर्टेबिलिटी पर विराम, प्रवासी परेशान
निश्शुल्क अनाज में पोर्टेबिलिटी पर विराम, प्रवासी परेशान

रायबरेली : इस बार राशनकार्ड धारकों को पोर्टिबिलिटी के तहत दूसरे कोटे की दुकान से निश्शुल्क राशन नहीं मिल सकेगा। इससे प्रवासियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। अब उन्हें निश्शुल्क अनाज से वंचित होना पड़ सकता है।

सरकार ने एक देश एक कार्ड योजना लागू की है। इसके चलते राशनकार्ड धारक किसी भी जनपद अथवा प्रदेश की किसी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से अपने हिस्से का खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। इसका सबसे ज्यादा लाभ प्रवासियों को मिल रहा था, जो रोजगार के चलते अन्य जगहों पर निवास कर रहे थे। इस माह में द्वितीय चक्र में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत बंटने वाला गेहूं व चना केवल मूल दुकान से ही वितरित करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

आयुक्त खाद्य तथा रसद की तरफ से जारी आदेश में निश्शुल्क अनाज में चावल की जगह पर गेहूं ही वितरित किया जाएगा। इसके चलते प्रति यूनिट तीन की जगह पर पांच किलो गेहूं और प्रति कार्ड एक किलो चना दिया जाएगा। निश्शुल्क राशन वितरण का अंतिम चरण होने के चलते इस बार पोर्टेबिलिटी सुविधा नहीं होगी। पूर्ति निरीक्षक मोबीनुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि आखिरी चक्र चल रहा है। अभी तक पोर्टेबिलिटी नहीं खोली गई है। अब उम्मीद भी नहीं है। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह का कहना है कि योजना सुचारु रूप से संचालित रहेगी। सुविधा योजनाओं में लागू रहेगी।

सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाए रायबरेली : भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने मंगलवार को दोसड़का के पास कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सभी को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष ने कहा कि जनहित की जो भी योजनाएं लागू की जा रही हैं, वह अंत्योदय को ध्यान में रखकर। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। चंद्रशेखर शरण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गिरीश सिंह, शादाब अहमद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी