पूर्व मंत्री के मुनीम से शहर भीतर 4.87 लाख की लूट

- प्रयागराज से कलेक्शन करके लौट रहा कर्मी, स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर वारदात - बदमाश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 07:30 AM (IST)
पूर्व मंत्री के मुनीम से शहर भीतर 4.87 लाख की लूट
पूर्व मंत्री के मुनीम से शहर भीतर 4.87 लाख की लूट

रायबरेली : शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक फ्लोर मिल के मुनीम को रेलवे स्टेशन के बगल में लूट लिया गया। बदमाशों ने कट्टे की बट से लहूलुहान किया। फिर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। वारदात की जानकारी पर शहर में नाकेबंदी की गई। भारी पुलिस बल के साथ एसपी भी अस्पताल पहुंचे। घायल मुनीम को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।

शहर के नकफुलहा गांव निवासी शिव कुमार, पूर्व मंत्री व सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की हरचंदपुर में स्थित फ्लोर मिल में मुनीम है। वह शुक्रवार शाम प्रयागराज से रुपयों का कलेक्शन करके इंटरसिटी से लौटा था। शाम करीब 5.45 बजे वह रेलवे स्टेशन से अपनी स्कूटी निकालकर अकेले चल पड़ा। मंशा देवी मंदिर के पास से प्रभु टाउन की तरफ उसने स्कूटी मोड़ दी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। सिर पर कट्टे की बट से चोट लगने के कारण वह स्कूटी सहित गिर पड़ा। तभी बदमाशों ने उसके सिर पर कई प्रहार करके मरणासन्न कर दिया। फिर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। शिव कुमार ने लूट की जानकारी सपा विधायक को दी। यूपी-100 व स्थानीय पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार हुआ। कुछ ही देर में पूर्व मंत्री और एसपी सुनील ¨सह वहां पहुंचे। घायल से पुलिस कप्तान ने पूछताछ की। साथ ही सपा विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। सपा विधायक बोले,

इस सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज बढ़ गया है। कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। राह चलते लूट इसका सबूत है। व्यवस्था में सुधार न हुआ तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

डॉ. मनोज कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री व सपा विधायक एसपी बोले,

फ्लोर मिल के मुनीम से लूट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पड़ताल कराई जा रही है।

सुनील कुमार ¨सह, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी