प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र में जमकर मारपीट

- छात्रा के नामांकन को लेकर दोनो भिड़े एक-दूसरे पर मारपीट का लगाया आरोप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:38 PM (IST)
प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र में जमकर मारपीट
प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र में जमकर मारपीट

रायेबरेली : शिक्षा का मंदिर। यहां पर बच्चों को अनुशासन और संस्कार का पाठ पढ़ाया जाता है। यह कोई और नहीं बल्कि गुरु ही सिखाते और पढ़ाते है। वहीं गुरु अनुशासन को तोड़ एक-दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगे तो पूरा विद्यालय अवाक रह गया। आसपास ग्रामीणों का मजमा लग गया। किसी तरह लोगों ने बीचबचाव करते हुए एक-दूसरे को अलग किया।

प्रकरण शनिवार का है। मटका प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र रामबाबू ने करीब पांच दिन पहले गांव के राम दिनेश की पुत्री सोरा का नामांकन कक्षा एक मे कर दिया था। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक विवेक शुक्ला ने आपत्ति जताई। आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए एक-दूसरे को खूब अपशब्द कहे। विद्यालय परिसर में हंगामा होता देख आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। साथी शिक्षक बीचबचाव कर ही रहे थे दोनों के बीच लात घूंसे चलने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह शांत कराया।

इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कहना है कि शिक्षा मित्र ने जिस बच्ची का नामांकन किया है। उसकी बड़ी बहन का नामांकन मेरे विद्यालय में पहले से था। अब अभिभावक ने उसे समीप के नामचीन विद्यालय में पढ़ा रहे है। इसके बाद मैने राम दिनेश की पुत्री का नामांकन करने से मना कर दिया। शिक्षामित्र ने मना करने के बाद भी नामांकन कर दिया। इसके बाद यह विवाद उत्पन्न हो गया। वहीं, शिक्षामित्र राज बाबू ने आरोप लगाया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने नामांकन का बहाना लेकर सरिया व ईंट से हमला कर दिया। विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ सलोन कोतवाली में तहरीर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सोमवार को विद्यालय पहुंचकर शिक्षामित्र व इंचार्ज प्रधानाध्यापक के बीच हुए विवाद की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी