गेगासो में किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

मृतक के छोटे बेटे ने सबसे पहले देखा नग्न शव बताया- नेवाड़ से बंधे थे पिता के दोनों हाथ पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार परिवारजन और ग्रामीण घटना को लेकर आशंकित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 05:01 AM (IST)
गेगासो में किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
गेगासो में किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

पिथौरागढ़, जेएनएन : महिला रोगियों को क्रिटिकल बता कर हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर वाला खेल गर्भवती महिलाओं पर भारी पड़ रहा है। कई केसों में क्रिटिकल डिलीवरी 108 एंबुलेंस में ही हो जाती है, महिला के परिजन फजीहत झेलते हैं।

ऐसा ही एक मामला शुक्रवार की रात को आण। बगड़ीहाट निवासी निर्मला देवी 33 वर्ष पत्नी नंदन को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। सायं आठ बजे उसे महिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस बुलाकर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बताया गया कि गर्भ में बच्चा उल्टा है और महिला को इंजेक्शन लगाने से रिएक्शन हो गया है। पिथौरागढ़ की एंबुलेंस ने महिला को थल की एंबुलेंस के सुपुर्द किया। थल की एंबुलेंस जब महिला को हल्द्वानी को ल जा रही थी तो बेरीनाग के पास महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई ।

महिला की प्रसव पीड़ा को देखते हुए 108 एंबुलेंस कर्मी नीरज कुमार ने महिला को बेरीनाग स्वास्थ्य केंद्र में दिखाना उचित समझा। मध्य रात्रि सवा बारह बजे के आसपास एंबुलेंस परिसर में पहुंची तो महिला की प्रसव पीड़ा तीव्र हो गई। एंबुलेंस कर्मियों ने स्टाफ नर्स को एंबुलेंस में ही बुलाया। नर्स और इएमटी नीरज कुमार ने एंबुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। स्टाफ नर्स द्वारा चिकित्सक को फोन से ही जच्चा और बच्चे की स्थिति से अवगत कराया। दोनों ही स्वस्थ थे। इसके बाद महिला और बच्चे को बेरीनाग सीएचसी में भर्ती करा दिया गया।

इस पूरे प्रकरण पर महिला के परिजनों ने रोष जताया। परिजनों का कहना है कि जब डिलीवरी सामान्य हो सकती थी तो महिला को हल्द्वानी रेफर करना केवल परेशान करना था। परिजनों का कहना है कि अचानक महिला को रेफर करने से परिजनों को घर से बाहर हल्द्वानी जाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ी। उन्होंने 108 कर्मियों का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी