शांतिपूर्ण रहा पुनर्मतदान, 61.03 फीसद पड़े वोट

जिले के चार बूथों पर बीडीसी मेंबर पद के लिए पुनर्मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण संप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST)
शांतिपूर्ण रहा पुनर्मतदान, 61.03 फीसद पड़े वोट
शांतिपूर्ण रहा पुनर्मतदान, 61.03 फीसद पड़े वोट

रायबरेली : जिले के चार बूथों पर बीडीसी मेंबर पद के लिए पुनर्मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 61.03 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान हरचंदपुर के वोटरों ने किया। महराजगंज में सबसे कम वोटर मतदान करने निकले। पूरे दिन अफसर बूथों का दौरा करते रहे। यही वजह रही कि कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हरचंदपुर : प्राथमिक विद्यालय डिहवा में एक बूथ बनाया गया था। इसमें वार्ड नंबर 14 और 15 के 454 वोटरों को मतदान करना था। वार्ड नंबर 14 में छह तो 15 में तीन बीडीसी मेंबर पद के प्रत्याशी हैं। सुबह सात बजे ही मतदान शुरू हो गया था। शाम छह बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान 326 मतदाता ही अपने अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। इस तरह यहां 71.80 प्रतिशत मतदान हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और जोनल मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पूरे दिन यहां डटे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और एडीम प्रशासन राम अभिलाष भी जायजा लेने पहुंचे। महराजगंज : प्राथमिक पाठशाला हरदोई में बने दो बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए वोटिग हुई। वार्ड एक से लेकर तीन तक चार और चार से छह तक तीन प्रत्याशी हैं। बूथ नंबर 74 पर वार्ड संख्या एक से पांच के 665 वोटर थे। इनमें से 346 मतदाताओं ने मतदान किया। बूथ संख्या 76 में वार्ड संख्या छह से नौ तक के 474 वोटरों को मतदान करना था। इसके सापेक्ष 308 लोग वोट डालने पहुंचे। इस तरह यहां 57.7 फीसद मतदान हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. प्रेम कुमार, पीठासीन अधिकारी अमृत लाल, अंकित राय, उपनिरीक्षक इंसाफ अली की देखरेख में चुनाव कराया गया। राही : क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। यहां ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या दो और तीन के लिए पुनर्मतदान होना था। वार्ड नंबर दो में चार और वार्ड नंबर तीन में पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। एक ही बूथ पर दोनों वार्डों के 614 मतदाताओं को मतदान करना था। 363 वोटर ही अपना कर्तव्य निभाने पहुंचे। इस तरह यहां का वोटिग प्रतिशत 59.12 रहा। कुछ इस तरह बढ़ा मतदान का प्रतिशत

समय - राही - हरचंदपुर - महराजगंज बूथ 74 - महराजगंज बूथ 76 - कुल

नौ बजे - 11.4 - 27.3 - 12 - 16 - 16.03

11 बजे - 26.8 - 51.7 - 27.8 - 30.3 - 33.02

एक बजे - 47.8 - 61.02 - 41.8 - 49.3 -49.12

तीन बजे - 54.23 - 68.72 - 48 - 56 - 55.82

पांच बजे - 58.79 - 70 - 51.7 -63 - 66.01

छह बजे - 59.12 - 71.80 - 65.40 - 65 - 61.03

chat bot
आपका साथी