नगर क्षेत्र में पहले डोज का लक्ष्य पूरा, अब दूसरे पर जोर

रायबरेली टीकाकरण में नगर के लोगों ने बाजी मार ली है। शुक्रवार तक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM (IST)
नगर क्षेत्र में पहले डोज का लक्ष्य पूरा, अब दूसरे पर जोर
नगर क्षेत्र में पहले डोज का लक्ष्य पूरा, अब दूसरे पर जोर

रायबरेली : टीकाकरण में नगर के लोगों ने बाजी मार ली है। शुक्रवार तक निर्धारित लक्ष्य 132551 के सापेक्ष 132650 को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई। अब यहां दूसरी डोज पर फोकस किया जाएगा। ग्रामीणअंचल में जगतपुर, बछरावां और शिवगढ़ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

जिले को पहले चरण में 20 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। 16 जनवरी से अब तक पूरे जनपद में 13.75 लाख को पहली और 2.65 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसमें नगरीय क्षेत्र के लोगों की सहभागिता सबसे ज्यादा रही। पूरे जिले में 68 फीसद लोगों को ही अभी टीका लग पाया है, लेकिन नगर में पहली डोज का प्रतिशत 100 हो चुका है। दूसरी डोज भी 56 हजार लोगों को लगाई जा चुकी है। जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिस तरह वैक्सीन के पहले टीके के लिए आशाएं घर-घर गईं और लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक लाईं। ठीक वैसे ही दूसरी डोज में भी उनकी सहायता ली जाएगी ताकि, आमजन वैक्सीन के सुरक्षा कवच का चक्र पूरा कर लें।

पहली डोज में भी ना नुकुर

ग्रामीणअंचल की बात करें तो अमावां, बेलाभेला और डीह में लोग अभी भी पहली डोज लगवाने में भी ना नुकुर कर रहे हैं। यही कारण है कि टीकाकरण की लिस्ट में इनका नाम अंतिम तीन ब्लाकों में स्थिर है। इसके उलट, जगतपुर, में 84.5, बछरावां 80 और शिवगढ़ में 76.8 प्रतिशत लोग टीका लगवा चुके हैं। लालगंज और महराजगंज में भी ये आंकड़ा 70 के पार है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि ग्रामीणअंचल के लोगों को आशाओं के माध्यम से लगातार जागरूक किया जा रहा है। 16 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष करीब चार लाख लोगों को भी जल्द ही टीका लगा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी